फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girls spread obscenity on moving scooter one did stunts while standing noida police challan of Rs 33 thousand

होली पर हुड़दंग: चलती स्कूटी पर युवतियों ने फैलाई अश्लीलता, एक ने खड़े होकर किया स्टंट, 33 हजार का चालान कटा

Tue, 26 Mar 2024 02:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Mar 2024 02:27 PM IST
सार

नोएडा पुलिस ने होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यहां स्कूटी पर स्टंट करने पर पुलिस ने 33 हजार का चालान किया है।

विज्ञापन
Girls spread obscenity on moving scooter one did stunts while standing noida police challan of Rs 33 thousand
girls on moving scooty - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली पर भी लोग हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हुड़दंगियों ने ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ाईं। होली वाले दिन हुड़दंगी स्टंट करने से बाज नहीं आए। उन्होंने ट्रैफिक और लोगों की जान को भी खतरे में डाल दिया।
विज्ञापन


ऐसे ही नोएडा के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो 13 सेकेंड का है, इसमें एक युवक स्कूटी चला रहा है, जबकि उसकी पीछे वाली सीट पर एक युवती खड़ी होकर स्टंट कर रही है। होली का रंग लगाते हुए रील बनाती हुई दिख रही है। कुछ दूरी पर युवक स्कूटी के ब्रेक लगाता है तो युवती स्कूटी से नीचे सड़क पर गिर जाती है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में दो युवतियां चलती स्कूटी पर स्टंटबाजी करती हुई दिखाई दे रही हैं। एक स्कूटी पर दो युवती और एक युवक सवार हैं। युवक स्कूटी चलाता हुआ दिख रहा है, वहीं, पीछे बैठी दोनों युवतियां एक दूसरे को रंग लगा रही हैं, सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैला रही हैं। स्कूटी सवार तीनों बिना हेलमेट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस पर एक यूजर ने डीजीपी यूपी, सीएम ऑफिस और नोएडा पुलिस को वीडियो टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 33 हजार रुपये का चालान काटा है।


वहीं, नोएडा यातायात पुलिस ने होली/रंगोत्सव पर्व पर सडक सुरक्षा के दृष्टिगत लगभग 44 स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 67 वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान/सीज एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed