फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girls go ahead to saw successful womens

सफल महिलाओं को देख आगे बढ़ें लड़कियां

Fri, 22 Jan 2021 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Girls go ahead to saw successful womens
सफल महिलाओं को देख आगे बढ़ें लड़कियां
विज्ञापन

तावडू। जिला शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को तावडू से रोल मॉडल योजना का आगाज किया। इसके तहत तावडू के 15 स्कूलों में रोल मॉडल कार्यक्रम आयोजित हुए। इन सभी विद्यालयों के रोल मॉडल कार्यक्रमों में एक महिला सरपंच, एक महिला समाज सेविका सहित और 13 छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल किया गया। सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक डॉ. अब्दुल रहमान खान ने अपनी टीम के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व गर्ल स्कूल तावडू का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सफल महिलाओं को देखकर लड़कियों में भी आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। वहीं डीपीसी ने बताया कि लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए रोल मॉडल योजना चलाई जा रही है। रोल मॉडल के रूप में सफल महिलाओं और युवतियों को लिया जाता है। महिलाएं स्कूल की छात्राओं को शिक्षा के महत्व व अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराती हैं, ताकि कोई भी छात्रा पढ़ाई बीच में छोड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed