फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girl students are receiving obscene messages on their phones

Noida News: छात्राओं को फोन पर आ रहे अश्लील मैसेज

Tue, 02 Jul 2024 05:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Girl students are receiving obscene messages on their phones
गाजियाबाद। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में अध्ययनरत स्नातक की छात्राओं के पास अनजान नंबरों से अश्लील मैसेज आने का मामला सामने आया है। छात्र संगठन ने कॉलेज के प्रॉक्टर व प्राचार्य से शिकायत की है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि पिछले छह महीने से उनके नंबरों पर अज्ञात नंबर से दोस्ती करने के लिए मैसेज आ रहे हैं। कई छात्राओं को कुछ बाहरी छात्र अश्लील मैसेज भी भेज रहे हैं। आपत्ति करने पर मैसेज करने वाले लोग उनको अंजाम भुगतने और कॉलेज टाइम में इसको सामान्य प्रक्रिया बताते हैं। इतना ही नहीं, बाहरी छात्रों ने कॉलेज के नाम से ग्रुप बनाकर उनको भी उसमें जोड़ दिया है। जबकि, ग्रुप में कोई भी प्रोफेसर या कॉलेज प्रबंधन का पदाधिकारी नहीं जुड़ा है। इसका पता लगने पर छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को शिकायत दी लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं ने बताया कि एक छात्रा है, जो कॉलेज के ग्रुप में जुड़े छात्राओं के नंबर बाहरी छात्रों को देती है। वह कॉलेज की अन्य गतिविधियों के साथ उनकी छुट्टी और इन छात्राओं के स्कूल, घर आने जाने की जानकारी भी साझा करती है। इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है।
विज्ञापन

कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि छात्रों ने शिकायत दी थी। मामले में चिन्हित करके कुछ छात्रों को चेताया भी गया है। प्रकरण में जल्द ही बैठककर उचित निर्णय लिया जाएगा। डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह गंभीर प्रकरण है। यदि इस प्रकरण में कोई शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed