फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   girl stole lakhs of cash and jewelry from her house along with her boyfriend

Noida: ब्वॉयफ्रैंड के साथ मिलकर पिता की तिजोरी से लाखों की नकदी और गहने चुराए, केस दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 Mar 2023 08:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Mar 2023 08:02 PM IST
सार

यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी परिवार से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
girl stole lakhs of cash and jewelry from her house along with her boyfriend
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव में रहने वाली एक युवती ने ब्वॉय फ्रैंड के साथ मिलकर अपने ही पिता के घर की तिजोरी तोड़ दी। इसके बाद उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये नकद व लाखों रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने इस मामले में अपनी पुत्री व उसके ब्वॉय फ्रैंड के खिलाफ सेक्टर-39 कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ज्ञान सिंह ने बताया है कि उनकी पुत्री प्रिया रानी की न्यु अशोक नगर निवासी जितेंद्र के साथ दोस्ती है। वह जितेंद्र के साथ दो बार घर छोड़ कर भी जा चुकी है। उसे समझा बुझाकर घर लाया था। इस समय वह दसवीं की परीक्षा दे रही थी। नौ फरवरी को घर में बड़ी बेटी की शादी थी। इस कारण उन्होंने बेटी के सामने ही तिजोरी में 3.12 लाख रुपये व सोने के गहने रखे थे।
विज्ञापन


इसमें से कुछ पैसे दुल्हे के लिए वाहन खरीदारी के लिए निकाले थे। तिजोरी में शेष 2.12 लाख रुपये, एक सोने की चेन व एक सोने की अंगूठी रखे थे। इसे उनकी बेटी ने ब्वॉय फ्रैंड के साथ मिलकर तिजोरी तोड़ कर चुरा लिया। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी परिवार से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed