फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girl molested from train to auto, victim caught one

Noida News: ट्रेन से चलते ऑटो तक युवती से छेड़छाड़, एक को पीड़िता ने पकड़ा

Mon, 15 Jan 2024 03:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Girl molested from train to auto, victim caught one
ट्रेन से ऑटो तक युवती से छेड़छाड़, पीड़िता ने एक को पकड़ा
विज्ञापन

- खुर्जा से नौकरी के लिए आने वाली युवती को परेशान कर रहे थे चार आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खुर्जा से गाजियाबाद की कंपनी में नौकरी करने वाली युवती से चार युवक छेड़छाड़ करते रहे। शनिवार को आरोपियों ने ट्रेन से लेकर चलते ऑटो तक पीड़िता से अश्लील हरकत की। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस को कॉल कर एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है।
ईकोटेक-3 थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह रोजाना खुर्जा से गाजियाबाद की कंपनी में नौकरी करने आती है। खुर्जा से पीड़िता दादरी तक ट्रेन में सफर करती है। इसके बाद ऑटो से कंपनी तक पहुंचती है। आरोप है कि उसके साथ ही ट्रेन में सफर करने वाले चार युवक कई दिन से उससे रास्ते में छेड़छाड़ कर रहे हैं। शनिवार को पीड़िता दादरी रेलवे स्टेशन पर उतरकर ऑटो से कंपनी जा रही थी। चारों आरोपी भी जबरदस्ती ऑटो में सवार होकर आरोपी रास्ते में पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर अश्लील हरकत करने लगे। इस पर पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। कॉल करते ही आरोपी भागने लगे लेकिन हितेश नाम के आरोपी को पीड़िता ने पकड़ लिया। आरोपी ने पीड़िता के चंगुल से छूटने का भरसका प्रयास किया लेकिन जब तक पुलिस ने पहुंची पीड़िता ने आरोपी को पकड़े रखा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि बिट्टू नाम का आरोपी व उसके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन

जीआरपी के पकड़ने के बाद भी बाज नहीं आए आरोपी
पीड़िता के पिता दिव्यांग हैं। उसकी नौकरी से परिवार का गुजारा चलता है। आरोप है कि उसने पूर्व में भी आरोपियों के ट्रेन में छेड़छाड़ करने पर जीआरपी को सूचना दी थी। जीआरपी ने एक आरोपी को पकड़ा था। इसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आए। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी ने बताया कि छेड़छाड़ ट्रेन व दूसरे थाना क्षेत्र में हुई है। लेकिन पीड़िता की लोकेशन सूचना देने के बाद उनके क्षेत्र थी। इसके चलते केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed