{"_id":"669a3e6a7f230a817b00027c","slug":"girl-filed-fir-against-a-boy-for-saying-will-you-marry-me-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मुझसे शादी करोगी': नोएडा में ये बात सुन युवती पहुंची थाने, आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज कराई FIR; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुझसे शादी करोगी': नोएडा में ये बात सुन युवती पहुंची थाने, आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज कराई FIR; जानें मामला
Fri, 19 Jul 2024 03:53 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:53 PM IST
सार
नोएडा में एक युवक को एक लड़की से मुझसे शादी करोगी कहना भारी पड़ गया। युवक के खिलाफ युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही युवती ने परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज के वक्त में प्यार का इजहार करना आम बात है। आपने कहा मैं तुमसे प्यार करता हूं। लेकिन उसके बाद लोग शादी का दबाव बनाने लगते हैं। यहीं से कहानी बदल जाती है। उत्तर प्रदेश के नोएडा से प्यार के इजहार के बाद का मामला सामने आया है। जहां लड़की ने एक लड़के से शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सोरखा गांव की रहने वाली एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक विशाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। शिकायत में विशाल युवती के साथ शादी करना चाहता है। लेकिन उसने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद विशाल युवती को परेशान कर रहा है। फोन करके उसे धमकी दे रहा है। युवती ने विशाल पर पीछा करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 113 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन