{"_id":"69c9483a26d558ceee0164bd","slug":"girl-fall-28-floor-grnoida-news-c-1-noi1095-4104399-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 28वीं मंजिल से गिरकर बीटेक छात्रा की मौत, आत्महत्या या हादसा जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 28वीं मंजिल से गिरकर बीटेक छात्रा की मौत, आत्महत्या या हादसा जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन
28 वीं मंजिल से गिरी बीटेक छात्रा, मौत
नोट- फोटो, सोसाइटी गेट का।
-परिवारीजन से मिली जानकारी के आधार पर आत्महत्या मान रही पुलिस, तीन दिन पहले ही पंजाब से आई थी युवती
-पिता तेल कारोबारी है, पुलिस की शुरुआती जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शनिवार की रात सेक्टर-32 की अमौर सोसाइटी में अचानक मचा हड़कंप अब कई सवाल छोड़ गया है। ऊंची इमारत के डी-ब्लॉक की 28वीं मंजिल से एक तेल व्यवसायी की बेटी की गिरकर मौत हो गई। पहली नजर में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलना और सोसाइटी के कुछ लोगों द्वारा इसे हादसा बताया जाना मामले को उलझा रहा है। आखिर उस रात 28वीं मंजिल पर क्या हुआ, यह अब जांच का सबसे बड़ा सवाल बन चुका है। सेक्टर-24 थाना पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती के मंडेरवा गांव निवासी तेल व्यवसायी संजय जायसवाल नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसाइटी में 28वें तल के फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। संजय की बेटी अर्पिता (22) पंजाब के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। तीन दिन पहले वह पंजाब से नोएडा आई थी। शनिवार रात करीब दस बजे परिवार के सभी सदस्यों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके थोड़ी देर सभी सोने चले गए। रात 12 बजकर 20 मिनट पर अचानक बालकनी से किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने तुरंत दौड़कर बाहर की ओर देखा तो टॉवर के मेन गेट के पास छात्रा खून से लथपथ पड़ी थी। सोसाइटी के काफी लोग घटना के समय जग रहे थे, ऐसे में वे भी उस जगह पर पहुंच गए जहां छात्रा गिरी थी। परिजन बेटी को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
मानसिक तनाव की बात आई सामने : थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि छात्रा मानसिक तनाव में रहती थी। हालांकि परिजनों ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है। सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल की जांच करने की बात कही जा रही है। मानसिक तनाव का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी तथ्यों का अवलोकन किया है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है।