{"_id":"622774ea8751f7489065c6fa","slug":"girl-committed-suicide-by-jumping-from-ninth-floor-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"26वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान: बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़ कर रही थी सिविल सेवा की तैयारी, खिड़की का शीशा तोड़ लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान: बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़ कर रही थी सिविल सेवा की तैयारी, खिड़की का शीशा तोड़ लगाई छलांग
Tue, 08 Mar 2022 08:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में एक युवती ने 26वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़ कर सिविल सेवा की तैयारी रही थी। युवती सिविल सेवा में सफल न होने से तनाव में रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी निवासी युवती ने मंगलवार सुबह 26वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन सिविल सेवा में सफल न रहने के कारण जान देने की आशंका है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि निकिता सिंह (31) घरवालों के साथ 26वीं मंजिल के फ्लैट में रहती थी। पिता विद्युत निगम में इंजीनियर हैं। निकिता फिलहाल सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इससे पहले वह एक बैंक में सहायक मैनेजर थी।
निकिता ने सुबह करीब छह बजे बाथरूम में जाकर खिड़की का शीशा तोड़कर नीचे छलांग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोसाइटी के गार्डों व अन्य लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़कर निकिता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, लेकिन सिविल सेवा में सफल न होने से वह निराश थी। इस कारण वह तनाव में रहती थी।