{"_id":"65ecd59e9687c25cdf03ef77","slug":"girl-clashed-with-criminal-on-womens-day-grnoida-news-c-1-gnd1002-1490434-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला दिवस पर बदमाश से भिड़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला दिवस पर बदमाश से भिड़ी युवती
विज्ञापन
महिला दिवस पर बदमाश से भिड़ी युवती
-मोबाइल पर्स लूट करके भाग रहे बदमाश को युवती ने पकड़ा
- जीआईपी मॉल के गेट नंबर 3 की घटना, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। महिला दिवस पर खरीदारी करने परिवार संग गई युवती मोबाइल व पर्स लूटने वाले बदमाश से भिड़ गई। जब तक पुलिस नहीं पहुंची युवती बदमाश के साथ संघर्ष करती रही। बदमाश को पुलिस अपने साथ ले गई। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाश की पहचान कृष्ण पुत्र मुकेश के रूप में की गई है। पुलिस बदमाश के बारे में पता लगा रही है। बहादुरी दिखाने वाली युवती को पुलिस सम्मानित करेगी।
दल्लूपुरा, दिल्ली निवासी प्रांजल तिवारी शुक्रवार को अपनी मां नीतू तिवारी, बहन प्रांशु और भाई राहुल के साथ जीआईपी मॉल में खरीदारी करने गई थीं। जब वह मॉल से बाहर निकल रही थीं तभी गेट नंबर- 3 के पास एक लड़का तेजी से प्रांजल के पास आया और उनके हाथ से मोबाइल और पर्स छीन कर भागने लगा। प्रांजल ने साहस दिखाते हुए पीछा किया और उससे भिड़ गईं। बदमाश ने अपने बचाव में युवती को धक्का दे दिया। गिरने से प्रांजल का सिर सड़क से टकरा गया। इसी बीच युवती की बहन, भाई और मां बचाव में आए तब बदमाश ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। इसके बाद भी प्रांजल ने हार नहीं मानी और बदमाश को दबोच लिया। इसी बीच वहां पर पुलिस पहुंच गई।