फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girl cheated of Rs 3.77 lakh in the name of investing in stock market

Noida News: शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर युवती से 3.77 लाख की ठगी

Sun, 07 Apr 2024 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Girl cheated of Rs 3.77 lakh in the name of investing in stock market
शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर युवती से 3.77 लाख की ठगी
विज्ञापन


टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर की ठगी, कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर युवती से 3.77 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। जालसाजों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। युवती की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।


सेक्टर-12 में रहने वाली पूजा भारती ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। उन्होंने जब उक्त नंबर पर संपर्क किया तब एक व्यक्ति से बात हुई, जिसने बताया कि उनकी कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में निवेश कराती है। आरोपियों ने शेयर बाजार के बारे में काफी जानकारी दी। इसके बाद वह जालसाजों के झांसे में आ गई। तब उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में पहले से ही 100 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। शुरुआत में कुछ टास्क दिया गया और रकम भी दी गई। इसके बाद आईपीओ और कंपनियों के शेयर में निवेश करने का टास्क दिया। उन्होंने कई कंपनियों के आईपीओ खरीद लिए। जालसाजों ने इस तरह अलग-अलग तरीके से 3 लाख 77 हजार रुपये निवेश करा दिए। जब वह अपने मुनाफे की रकम वापस मांगने लगी तब उनके ट्रेडिंग अकाउंट को बंद कर दिया और टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed