{"_id":"5f440fbf8ebc3e3ce2735947","slug":"gims-and-child-pgi-gets-4-cr-for-corona-equipment-noida-news-noi5317335167","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकरण खरीद को मिले 4 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकरण खरीद को मिले 4 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपकरण खरीदने के लिए जिम्स और चाइल्ड पीजीआई को 4 करोड़ मिले
नोएडा। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए शासन ने कदम आगे बढ़ाए हैं। दो आदेशों में सूबे में विभिन्न मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को 24 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की गई है। जिम्स और चाइल्ड पीजीआई के खाते में 4 करोड़ रुपये आए हैं। जल्द ही धनराशि से उपकरण खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शासन सचिव संजय गोयल ने डीएम को आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश में लिखा है कि कोविड से बचाव व प्रबंधन और मरीजों के उपचार के लिए 20 करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसमें से जिम्स और चाइल्ड पीजीआई को संयुक्त रूप से 3.50 करोड़ रुपये मिले हैं। दूसरे आदेश में कुल 4 करोड़ 70 लाख 35 हजार की धनराशि प्रदेश के विभिन्न अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों को दी गई है। इसमें से जिम्स को 40 लाख और चाइल्ड पीजीआई को 10 लाख मिले हैं। धनराशि से आवश्यक उपकरण और अन्य जरूरी सामग्री ही खरीदी जानी है। अनावश्यक मद में खर्च पर कार्रवाई भी तय है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि शासन के दिशानिर्देश अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में खर्च नहीं कर पाए थे अफसर
शासन ने लिखा है कि डीएम के माध्यम से प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को आपदा राहत मद से आवंटित धनराशि 5 करोड़ 90 लाख रुपये के सापेक्ष 4 करोड़ 70 लाख 35 हजार रुपये अफसर खर्च नहीं कर पाए थे। अब वही धनराशि अस्पताल, मेडिकल कॉलेजों को आवंटित की गई है।