{"_id":"69dd0b1dd0ce5f341c042bd0","slug":"ghfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4158192-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पौधों की जियो टैगिंग न करने पर रोकी गई सैलरी खातों में आई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पौधों की जियो टैगिंग न करने पर रोकी गई सैलरी खातों में आई वापस
विज्ञापन
-डीएम ने 2 अप्रैल को सीएम कार्यालय को सैलरी रोकने का दिया था आदेश
-स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले वर्ष लगाए गए थे करीब 13000 पौधे, नहीं की गई थी जियो टैगिंग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग जगह करीब 13000 पौधे लगाए गए थे, लेकिन पौधे लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग पौधों की जियो टैगिंग करना ही भूल गया। समय पर जियो टैगिंग न होने की वजह से जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर सभी अधिकारियों की सैलरी रोकने के आदेश दिए थे। काम पूरा होने के बाद अधिकारियों की सैलरी बहाल कर दी गई है।
इस संबंध में डीएम की ओर से 2 अप्रैल को एक पत्र जारी किया गया था। पत्र में कहा गया कि 9 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया था। इसके बाद विभाग की ओर से पौधों की जियो टैगिंग के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विभाग की ओर से सभी पौधों की शत प्रतिशत जियो टैगिंग नहीं की गई। इस संबंध में 16 मार्च 2026 को एक बैठक भी हुई थी और इस बैठक में निर्देश दिया गया था कि सभी पौधों की जियो टैगिंग करवाने के संबंध में कार्य पूरा करें
अन्यथा आगामी माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी संबंधित विभाग एक सप्ताह के भीतर अपने स्तर पर लगाए हुए पौधों की शत प्रतिशत जियो टैगिंग पूरी करवाएं। सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि हर महीने अधिकारियों की सैलरी महीने की 2 तारीख तक आ जाती है, लेकिन इस बार 2 अप्रैल को जिला प्रशासन की ओर से पत्र जारी हुआ था। ऐसे में सैलरी रोक दी गई और जियो टैगिंग शत-प्रतिशत करने के बाद सैलरी करीब 10-12 दिन बाद आ सकी है।
विज्ञापन
इस संबंध में पत्र जारी हुआ था और सैलरी रोकने से काम जल्दी पूरा हो गया है। अब कोई दिक्कत नहीं है। सभी की सैलरी आ गई है।
-डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ, गौतमबुद्ध नगर