फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ghaziabad dominates on the first day of UP Regional Athletics Meet

Noida News: यूपी रीजनल एथलेटिक्स मीट के पहले दिन गाजियाबाद का दबदबा

Mon, 11 Aug 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad dominates on the first day of UP Regional Athletics Meet
वाराणसी और मेरठ क्रमश : दूसरे व तीसरे स्थान पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित सीआईएससीई यूपी रीजनल एथलेटिक्स मीट के पहले दिन गाजियाबाद के एथलीटों का दबदबा रहा। गाजियाबाद की टीम पांच स्वर्ण समेत 11 पदक हासिल कर शीर्ष पर रही। दूसरे स्थान पर वाराणसी और तीसरे स्थान पर मेरठ की टीम ने बाजी मारी। इसमें कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, गाजियाबाद, गोरखपुर, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज आदि जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि फादर साजी पहलमाध्यम और फादर जोसेफ रोड्रिग्स ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेल महोत्सव की शुरुआत की। इसमें नौ जोन की टीमें अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में भाग ले रही हैं। आयोजन समिति में मनीष तिवारी, एकता खन्ना, सृजन कुमारी, संगीता राठी, त्रिमोहन ने भी एथलीटों की उत्साहवर्धन किया।


पहले दिन के परिणाम

स्कूल की मीडिया प्रभारी हेमलता शर्मा ने बताया कि लंबी कूद स्पर्धा में अंडर-19 में अमन अंसारी और अंडर-17 आयु वर्ग में आकाश कुमार व अंडर-14 वर्ग में विराट सिंह ने स्वर्ण हासिल किया। ऊंची कूद स्पर्धा में अंडर-19 आयु वर्ग में हर्षित कुमार, अंडर-17 वर्ग में अश्विन रावत व अंडर-14 वर्ग में अनिकेत राजपूत ने स्वर्ण जीता। 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में अंडर-17 वर्ग में अब्बास, अंडर-19 वर्ग में विकास कुमार ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में अंडर-14 वर्ग में आदित्य यादव, अंडर-17 वर्ग में जय नागर व अंडर-19 वर्ग में शिव नेगी ने स्वर्ण जीता। 80 मीटर बाधा दौड़ में अंडर-14 में अनिरुद्ध मलिक, 110 मीटर स्पर्धा में अंडर-17 में सत्यम उपाध्याय, अंडर-19 में मधुर पंवार ने स्वर्ण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed