{"_id":"6a10752e12806150340d1ee7","slug":"gfsdg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-7115-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हरिद्वार घूमने गया युवक लापता, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हरिद्वार घूमने गया युवक लापता, पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन
-दोस्तों के लौटने के बाद भी युवक के न लौटने पर परिजन ने पुलिस को दी थी सूचना
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। 13 दिन पूर्व दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने गया शख्स संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया । परिजन की शिकायत मिलने पर रबूपुरा पुलिस की टीम हरिद्वार उनकी लोकेशन पर पहुंची तो व्यक्ति होटल से कहीं जा चुका था मोहल्ला शहीद नगर निवासी अमित वर्मा (38) कस्बे के ही अपने दोस्तों के साथ 10 मई को टैक्सी लेकर हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। हरिद्वार घूमने के बाद अधिकतर दोस्त 16 मई को वापस लौट आए लेकिन उनके साथ अमित वापस नहीं आया। आरोप है कि 5 दिन बीत जाने के बाद भी किसी दोस्त ने घर जाकर अमित के परिजनों को उसके गुम होने की सूचना नहीं दी। गुमशुदा हुए युवक के परिजनों ने अमित के साथ किसी अनहोनी होने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। दूसरी तरफ, पुलिस ने पूछताछ के बाद उनके साथ गए दो दोस्तों पर शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की है। वहीं, कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अमित वर्मा की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने कहा कि होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को देखकर व्यक्ति मौके से निकलता दिखाई दिया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।