फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsdg

Noida News: श्रमिक प्रदर्शन मामले में 299 बंदियों की हुई रिहाई

Fri, 17 Apr 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
gfsdg
-तोड़फोड़ और आगजनी के मामलों में अब भी कार्रवाई जारी
विज्ञापन

- 1050 से अधिक लोग भेजे गए थे जेल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से शांतिभंग की धाराओं में जेल भेजे गए 299 लोगों की रिहाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को जेल प्रशासन ने इन बंदियों को चरणबद्ध तरीके से रिहा करना शुरू किया। जिससे परिजनों को राहत मिली है।

बता दे कि मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिकों ने पिछले दिनों कई स्थानों पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ जगहों पर हंगामा, वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी और हाईवे जाम जैसी घटनाएं भी सामने आई थीं। हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए विभिन्न कोतवाली क्षेत्रों से करीब 1050 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें से कुछ आरोपितों पर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई, जबकि अन्य के खिलाफ तोड़फोड़, आगजनी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार आरोपितों को तीन चरणों में करीब 350-350 की संख्या में जेल भेजा गया था। इससे कुल संख्या 1050 से अधिक पहुंच गई थी। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 12 बजे तक शांतिभंग की धाराओं में बंद को रिहा करना शुरू कर दिया गया है। आरोपियों की रिहाई के आदेश भी प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed