फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsdg

Noida News: सुधरेगी शहर की सीवरेज और पेयजल की समस्या, काम शुरू

Thu, 14 May 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
gfsdg
- फोटो
विज्ञापन






- सांसद और विधायक ने किया शिलान्यास, लाखों रुपयों की लागत से किया जा रहा काम



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गांवों में लंबे समय से बनी सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बृहस्पतिवार को सुधार कार्य शुरू किए गए। सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने करीब 14.14 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवर और जल लाइन सुधार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जल विभाग की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों के तहत बरौला, छिजारसी, हजरतपुर वजीदपुर और सर्फाबाद में सीवर नेटवर्क मजबूत होगा।परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हजारों ग्रामीणों को जलभराव, दुर्गंध और गंदगी की समस्या से राहत भी मिलेगी।

बरौला में 10 एमएलडी की क्षमता के सीवेज सम्पवैल का निर्माण शुरू कराया गया। साथ ही पुरानी क्षतिग्रस्त सीवर और जल लाइनों को बदला जाएगा। इसकी लागत करीब 978.68 लाख है। वहीं छिजारसी गांव में सीवर और जल की 3375 मीटर लंबी लाइनें बिछाई जाएंगी। सीवर अनुरक्षण और चोक लाइनें सुधारी जाएंगी। इसमें 165.13 लाख का खर्च आएगा। हजरतपुर वजीदपुर गांव में 1280 मीटर की पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसकी लागत करीब 164.60 लाख रुपये होगी। इस माैके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, वरिष्ठ नेता करतार चौहान, कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतबीर गुर्जर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed