{"_id":"6a05eb54db264a3c660c8775","slug":"gfsdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4282123-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कई सेक्टरों में नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कई सेक्टरों में नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- --
-सेक्टर 51, 12 व अन्य इलाकों में नहीं पहुंचा पानी, लोग परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पानी की सप्लाई नहीं होने से कई सेक्टरों के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही घरों में पानी नहीं आने के कारण लोगों और बच्चों को स्कूल व कार्यालय जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि लोगों का कहना है कि इसको लेकर शिकायत दी गई है,लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
सेक्टर 12 के निवासियों ने बताया कि सुबह उठते ही पानी की सप्लाई बंद मिली। शुरुआत में लोगों को लगा कि थोड़ी देर में सप्लाई शुरू हो जाएगी, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी पानी नहीं आया। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को हुई। कई लोगों को जरूरत के लिए आसपास के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ा। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई बाधित होना बड़ी समस्या बनती जा रही है। सेक्टर 51 ए व बी ब्लॉक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनीता जोशी ने बताया कि उनके सेक्टर में भी बृहस्पतिवार को जलापूर्ति ठप रही, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। इसी तरह की समस्या सेक्टर 72, 82, 104 व अन्य इलाकों में बनी रही।