फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsd

Noida News: किराना स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 25 Jun 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
gfsd
दनकौर (संवाद)। कस्बे में बुधवार देर रात एक किराना स्टोर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी बबलू की घर से कुछ दूरी पर किराना एवं परचून की दुकान है। रोज की तरह बुधवार शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात स्थानीय लोगों ने दुकान के भीतर से धुआं निकलता देखा। इसकी सूचना तुरंत दुकान मालिक को दी गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग तेजी से फैल चुकी थी। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा परचून का सामान, खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed