{"_id":"6a4280428690e8946b0230ec","slug":"gfdsgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98727-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली की चरमराई व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा उबाल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली की चरमराई व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा उबाल पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी। बिजली की कटौती व समस्या को दूर करने के लिए बिजली विभाग के चार माह पहले की गई तैयारी की आए दिन पोल खुल रही है। जहां एक तरफ बिजली की कटौती को लेकर लोग परेशान हैं। वहीं बिजली की जर्जर केबल और ट्रांसफार्मर के जलने से परेशानी और बढ़ गई है। करीब 8 लाख की आबादी वाले दादरी क्षेत्र में बिजली की भारी कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा उबाल पर है।
दादरी नगर व क्षेत्र के उपभोक्ता धूम मानिकपुर और विश्नूली बिजली घर से बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से लोग परेशान हैं। विश्नूली बिजली घर से अच्छेजा, बादलपुर, जान समाना, सादोपुर तथा आसपास की कॉलोनियों को बिजली आपूर्ति की जाती है। भारी कटौती को लेकर पिछले दिनों अच्छेजा गांव के ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों से लेकर ऊर्जा मंत्री तक बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की है। धूम मानिकपुर बिजली घर से दादरी नगर और आमका, रूपवास, डेरी स्केनर, धूम खेड़ा एवं दर्जन भर कॉलोनियों के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। आए दिन बिजली लाइनों में फॉल्ट केबिल जलना , टूटना आम बात हो रही है।