{"_id":"6a185c8d399a1e9d4f0005b0","slug":"gfdsgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4332891-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोरहखा में करंट लगने से हुई गाय की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोरहखा में करंट लगने से हुई गाय की माैत
विज्ञापन
नोएडा। सोरहखा स्थित सेक्टर-115 में खुले और नीचे लटके तारों में करंट आने से एक गाय की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर विद्युत विभाग की कार्यशैली और प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने कहा कि नीचे लटकते तारों से लोगों और पशुओं की मौत का खतरा बना रहता है। इन्होंने यह भी बताया कि गांव में स्थित ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए थे लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और शहर में खुले और जर्जर बिजली के तारों की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाए। ब्यूरो
विज्ञापन