फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsg

Noida News: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 5080 अपराधियों को दिलाई सजा

Sun, 05 Apr 2026 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
gfdsg
-तीन साल के भीतर की गई कार्रवाई, पीड़ितों को दिलाया न्याय
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत पुलिस ने बीते तीन साल से ज्यादा समय में 5080 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में सफलता हासिल की है। इस दौरान 117 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा भी दिलाई है। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अभियान को रूप दिया गया। टीम ने अलग-अलग मामलाें जैसे हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, दहेज हत्या, अपहरण, लूट और डकैती इत्यादि में कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार एक जनवरी 2023 से 3 अप्रैल 2026 तक कुल 5080 अपराधियों को सजा दिलाई गई। कुल 4549 मामलों में कार्रवाई कराई गई। जांच के दौरान गवाहों को भी समय से अदालत में पेश किए गए ताकि अपराधियों को सजा मिले। पॉक्सो एक्ट के 104, दुष्कर्म के 16, दहेज हत्या के 4, अपहरण के 25 और हत्या के 62 मामलों में सजा दिलाई गई। इसके अलावा डकैती के 15, लूट के 323, गिरोहबंद अधिनियम के 78, चोरी के 1403 और आर्म्स एक्ट के 1067 मामलों में भी अपराधियों को सजा मिली। अन्य मामलों में भी बड़ी संख्या में दोषियों को सजा दिलाई गई।
विज्ञापन

सजा की अवधि पर नजर डालें तो अदालत ने 117 अपराधियों को आजीवन कारावास, 32 अपराधियों को 20 साल की सजा और 37 अपराधियों को 10 साल की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने बताया कि जांच की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed