{"_id":"6afb3e415f68f1eaaa096b2d","slug":"gfds-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112242-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मां के नाम आखिरी संदेश लिखकर छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मां के नाम आखिरी संदेश लिखकर छात्र ने की आत्महत्या
विज्ञापन
मां के नाम आखिरी संदेश लिखकर छात्र ने की आत्महत्या-बीटा-2 कोतवाली के सेक्टर अल्फा-2 में रविवार रात की घटना
-पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-2 में बीटेक के एक छात्र ने मां के नाम आखिरी संदेश लिखकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। छात्र ने लिखा है कि वो जो चाहता था, वैसा नहीं बन पाया। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीकानेर राजस्थान निवासी आदर्श सेक्टर अल्फा-2 में रहता था। वो द्रोणाचार्य कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। रविवार रात छात्र का शव कमरे में पंखे से फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही परिजनों को सूचना दी। सूचना पर राजस्थान से परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे। पीएम के बाद शव लेकर राजस्थान रवाना हो गए है। मृतक के पास से एक आधे पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वो जो चाहता था, वैसा नहीं बन पाया है। अभी भी परेशान करता आया हू और जाने के बाद भी परेशान करूंगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट अपनी मां के नाम लिखा है और माफी मांगी है।