फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdg

Noida News: चप्पल देने से किया मना तो युवक की कर दी पिटाई

Sun, 10 May 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
gfdg
नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत होटल से खाना खाकर लौट रहे एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। विवाद चप्पल मांगने को लेकर हुआ था। युवक द्वारा चप्पल न देने पर आरोपियों ने उसे पीटा और धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से हापुड़ के सुरूरपुर गांव निवासी गौहर खान खोड़ा के दीपक विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनका बेटा सादिक शुक्रवार रात होटल से खाना खाकर घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर उसकी चप्पल मांगी। सादिक के इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सेक्टर-58 थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed