फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfd

Noida News: एक जैसा चेहरा, दोनों गुनहगार, हमशक्ल समेत चार बाइक चोर गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
gfd
- कबाड़ की दुकान से पुर्जे अलग करके बेच दिया करते थे आरोपी, दुकान पर काम करने की फुटेज देखकर लौट जाती थी पुलिस
विज्ञापन








माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बॉलीवुड मूवी धूम-3 की तरह दो हमशक्ल समेत चार आरोपियों को बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के मामले में फेज वन थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह का राजफाश करते हुए चोरी की बाइकों के पुर्जे भी बरामद किए हैं। आरोपी बाइक चोरी करके उन्हें अन्य प्रदेशों में बेच दिया करते थे। गिरफ्तारी के बाद चोरी हुई बाइकों का ब्यौरा पुलिस जुटा रही है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के सौरभ विहार निवासी शादाब रूतबा, अरमान, उलमान और हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले विजय के रूप में हुई है।
सोमवार को डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया, थानाक्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। मामले में लगातार प्राथमिकी दर्ज की जा रही थीं। जांच के दाैरान पुलिस को बाइक चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली। आरोपियों की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-14ए के पास से युवकों को हिरासत में लिया। दिल्ली के सौरभ विहार निवासी शादाब रूतबा, अरमान, उलमान और हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले विजय को थाने जाकर पूछताछ की। जहां आरोपियों ने बताया कि वह नोएडा, दिल्ली के क्षेत्रों में बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहन के सभी पुर्जें अलग करके बेच दिया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 बाइक 12 बाइकों की टंकी, 5 साइलेंसर इत्यादि बरामद किया है। जांच के दाैरान आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग थानों में कुल 33 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन




सरगने हैं दोनों हमशक्ल भाई : बाइक चोरी गिरोह के मुख्य आरोपी हमशक्ल भाई अरमान और उलमान हैं। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से दोनों भाई बाइक चोरी की घटनाओं का अंजाम देते आ रहे हैं। पकड़े न जाएं इस लिए दिल्ली में कबाड़ की दुकान चलाते हैं। सीसीटीवी कैमरे की मदद से जब भी पुलिस उलमान के घर दबिश डालने पहुंचती थी तो अरमान निकलता था। वह पुलिस को कबाड़ की दुकान पर काम करने की फुटेज दिखाकर गुमराह कर दिया करता था। हमशक्ल होने का फायदा उठाकर आरोपी भाई बड़ी चतुराई से वारदात को अंजाम देते थे। गुमराह करने के लिए दोनों भाई एक तरह का हूलिया रखते थे, यहां तक कि कपड़े भी समान पहनते हैं। हालांकि अरमान ने आईटीआई तक की पढ़ाई की है। जिस वजह से अरमान बाइकों के इंजन का काम अच्छे ढंग से जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा में है कबाड़ की दुकान :
गिराेह में अन्य आरोपी विजय भी अहम भूमिका निभाता था। पुलिस ने बताया कि विजय हरियाणा के बल्लभगढ़ से है। जहां विजय के भाई की कबाड़ की दुकान है। वाहन के पुर्जें करने के बाद उन्हें विजय बल्लभगढ़ ले जाया करता था। इससे पुलिस को चोरी हुए वाहन का पता लगाना आसान नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article