{"_id":"6afc6d176ac49cc8b8039f96","slug":"getting-from-dankaur-to-sikandrabad-will-now-be-easier-roadwork-is-complete-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112319-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दनकौर से सिकंदराबाद पहुंचना अब होगा आसान, सड़क का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दनकौर से सिकंदराबाद पहुंचना अब होगा आसान, सड़क का काम पूरा
विज्ञापन
- ग्रेनो प्राधिकरण ने पौवारी से दादूपुर की सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम पूरा किया
फोटो--
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दनकौर से सिकंदराबाद पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग के सुधार का काम प्राधिकरण ने पूरा कर लिया है। हाल ही में यह सड़क पीडब्ल्यूडी से प्राधिकरण को हैंडओवर की गई थी। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के पौवारी गांव से दादूपुर होते हुए दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर पहुंचना अब आसान हो जाएगा।
इसके लिए करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई में खराब सड़क को बनाने और चौड़ा करने का काम पूरा करा दिया गया है। इससे करीब 20 गांवों को सीधा फायदा होगा। वहीं, इस हिस्से में दुर्घटना संभावित स्थान पर प्राधिकरण करीब 700 मीटर दूरी में क्रैश बैरियर भी लगवाएगा।
पीडब्ल्यूडी अभी तक इस सड़क का रख-रखाव करता था। प्राधिकरण क्षेत्र में आने के बाद रख-रखाव न्यूनतम होने से यह सड़क खस्ताहाल हो चुकी थी। पौवारी से दादूपुर गांव के बीच जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 3.5 मीटर चौड़ी इस सड़क को दोनों तरफ मिलाकर अब 4.5 मीटर चौड़ा किया गया है। इसके साथ ही दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
महाप्रबंधक (जीएम) प्रोजेक्ट एके सिंह के मुताबिक, सुरक्षा की दृष्टि से पौवारी से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बीच लगभग 700 मीटर की दूरी में सड़क के दोनों तरफ क्रैश बैरियर का काम कराया जाना है। इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यहां सड़क के दोनों तरफ गहरे गड्ढे हो गए हैं और कुछ हिस्से में दीवार का काम पूरा किया जा चुका है।
पीडब्ल्यूडी की दूसरी सड़कों से जुड़ेंगे गांव
प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों को जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी की अन्य सड़कों की मरम्मत का काम भी कराया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी से सड़कों का हैंडओवर ले लिया गया है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की जा रही थी। अब तक 10 से अधिक सड़कों की मरम्मत का काम पूरा किया जा चुका है।— अतुल भारद्वाज
विज्ञापन
फोटो