फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Get ready for the bitter cold

Noida News: कड़ाके की ठंड के लिए जाए तैयार, 10 डिग्री के नीचे जाएगा पारा

Sun, 09 Nov 2025 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
Get ready for the bitter cold
-रविवार को सुबह मौसम में रही ठंडक, दिन में भी ठंड महसूस हुई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में लगातार बदल रहे मौसम में अब ठंड का एहसास बढ़ रहा है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 7-11 नवंबर को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी अब बिल्कुल बंद होने लगे है।
रविवार को सुबह मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज निकला, लेकिन, लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हुई। शाम से ही लोगों को सिहरन का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 89 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत रही।
विज्ञापन



रविवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 11 और पालम में 11.9 और आया नगर में न्यूनतम पारा 10.7 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि सोमवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वह एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed