{"_id":"680b8cd1866efb3b280721b2","slug":"get-ponds-installed-plants-covered-so-that-sunlight-does-not-affect-them-grnoida-news-c-1-gnd1002-2872760-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्याऊ लगवाए, पौधे ढकेवाए, ताकि न लगे धूप की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्याऊ लगवाए, पौधे ढकेवाए, ताकि न लगे धूप की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन जगहों पर प्याऊ शुरू, मिल रहा सादा और मीठा पानी
नोट-फोटो हैं।
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल है। तीखी धूप में पौधे मुरझाने लगे हैं। इसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उसने तीन जगहों पर प्याऊ शुरू करा दिए हैं, जहां सादा पानी और मीठा पानी (शर्बत) वितरितण होगा। सेक्टर-5, सेक्टर-22/24 के बीच की रोड, जिला अस्पताल के सामने प्याऊ का शुभारंभ प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने किया। अगले हफ्ते तक छह और प्याऊ शुरू करने की योजना है।
धूप की वजह से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे किनारे सजावट के लिए लगाए गए बोनसाई और आकृतियों में ढले पौधे (टोपियरी) मुरझाने लगे हैं। इन पौधों को धूप से बचाने के लिए प्राधिकरण के उद्यान विभाग की तरफ से जाल लगाकर ढक दिया गया है। सेक्टर-94 महामाया फ्लाईओवर के पास पौधे ढके गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
चौराहों पर लगेगी नीली जाल
ट्रैफिक सिग्नल लाल होने के बाद तीखी धूप में रुकना दो पहिया वाहन चालकों के लिए मुश्किल भरा रहता है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने आगे ट्रैफिक सिग्नल खासकर चौराहों पर नीली जाल ऊपर लगवाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने यह जानकारी दी।