फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gerno Athourtiy will take action Illigeal builliding s in Lakhnawali

लखनावली गांव के अवैध निर्माण भी तोड़ेगा प्राधिकरण

Tue, 11 Jun 2019 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gerno Athourtiy will take action Illigeal builliding s in Lakhnawali
लखनावली गांव की इन्हीं अवैध बिल्डिंगों पर नोटिस चस्पा किया गया है। - फोटो : Grnoida
लखनावली गांव के अवैध निर्माण भी तोड़ेगा प्राधिकरण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लखनावली गांव की अवैध इमारतों को भी तोड़ेगा। प्राधिकरण गांव में बनी अवैध इमारतों को खाली करने का नोटिस चस्पा कर चुका है। 15 जून तक अगर इमारतों को खाली नहीं किया गया तो प्राधिकरण पुलिस की मदद से खाली कराएगा।
पिछले साल शाहबेरी में दो बुहमंजिला इमारतों के गिरने की घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के बनी इमारतों पर कार्रवाई शुरू की। शाहबेरी के अलावा लखनावली में भी कई इमारतों को सील किया गया। गांव की खसरा संख्या 190 और 244 पर बिना अनुमति के निर्माण किया गया था। प्राधिकरण ने अजीमुर रहमान समेत अन्य के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया था, लेकिन इसके बाद भी सील को हटाकर निर्माण कार्य चलता रहा। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन असर नहीं हुआ। कई इमारतें बनकर तैयार भी हो चुकी हैं और वहां लोगों ने रहना भी शुरू कर दिया है। अब प्राधिकरण इन इमारतों को तोड़ने की तैयारी कर रहा है। प्राधिकरण ने सभी इमारतों पर नोटिस चस्पा कर दिया है और 15 जून तक खाली कराने की चेतावनी भी दी है। वहीं, अगर ऐसा न करने पर पुलिस की मदद से इमारतों को खाली कराया जाएगा और इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीलिंग के बाद भी हुआ निर्माण कार्य
शाहबेरी की तरह लखनावली के कालोनाइजरों में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई का डर नहीं है। पिछले साल यहां तीन इमारतों को प्राधिकरण ने सील किया था। उस समय सभी इमारतें निर्माणाधीन थीं, लेकिन आज दो इमारत बनकर तैयार हो चुकी हैं। एक में कुछ परिवारों ने रहना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed