फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   General store in Kheda noida catches fire many injured

गाजियाबाद: परचून की दुकान में लगी आग, अवैध तरीके से होता था गैस रीफिलिंग का काम, कई झुलसे

Sat, 25 Jun 2022 10:17 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 25 Jun 2022 10:17 AM IST
सार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दुकान में अवैध तरीके से गैस रीफिलिंग का काम हो रहा था। इसी दौरान गैस लीकेज होने पर अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई।

विज्ञापन
General store in Kheda noida catches fire many injured
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के खोड़ा में शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे परचून की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण धमाका भी हो गया, जिसकी आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


दुकान में लगी आग से दुकानदार अशोक प्रजापति, उनका बेटा विवेक प्रजापति और बेटी आरती प्रजापति के अलावा 3-4 लोग झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दुकान में अवैध तरीके से गैस रीफिलिंग का काम हो रहा था। इसी दौरान गैस लीकेज होने पर अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। दुकान के अंदर से तीन सिलिंडर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed