फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gdsf

Noida News: बंद मकानों और पीजी की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Wed, 02 Sep 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
gdsf
- चोरी के गहने खरीदने वाले सुनार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार- आरोपियों के साथ एक नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बंद मकानों, कोठियों और पीजी की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से 24 हजार 200 रुपये और एक बाइक बरामद की गई। पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों के साथ चोरी के गहने खरीदने वाले एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

सेक्टर-27 क्षेत्र से गिरफ्तार इन आरोपियों की पहचान आशीष कुमार, सचिन शर्मा और आलोक कुमार गुप्ता उर्फ कन्हैया के रूप में हुई है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आशीष और सचिन चोरी को अंजाम देते थे, जबकि आलोक चोरी के आभूषणों को खरीदता था। पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य पहले बंद मकानों, कोठियों और पीजी की रेकी करते थे। इस दौरान जिस मकान में लोग मौजूद नहीं रहते थे, उन मकानों में आरोपी ताला तोड़कर या किसी अन्य माध्यम से घर में घुस जाते थे। इसके बाद उस घर से नकदी और आभूषणों को चुराकर सुनार आलोक कुमार गुप्ता उर्फ कन्हैया को बेच देते थे। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने नोएडा समेत आसपास के इलाकों से दस से अधिक चोरी को घटनाओं को अंजाम दिया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस आरोपियों से इन वारदातों के बारे में पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed