{"_id":"6ad7727aff5d0289a9032876","slug":"gddsgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109745-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डांडिया नाइट में हंगामा व महिलाओं से बदसलूकी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डांडिया नाइट में हंगामा व महिलाओं से बदसलूकी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
- निराला एस्पायर सोसाइटी में चार गाड़ियों में पहुंचे थे करीब 10 युवक
- कार नंबर के आधार पर हुई गिरफ्तारी, सीसीटीवी से अन्य आरोपियों और वाहनों की पहचान में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित निराला एस्पायर सोसाइटी में डांडिया नाइट के दौरान हंगामा करने और थार कार से बूम बैरियर तोड़कर भागने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निराला एस्पायर निवासी दुर्गेश सिंह (35) और सुपरटेक सोसाइटी निवासी रिंकू (26) व जय आदित्य चतुर्वेदी (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार रविवार रात निराला एस्पायर सोसाइटी में डांडिया नाइट उत्सव चल रहा था। इसी दौरान करीब 11 बजे चार गाड़ियों में सवार होकर करीब 10 युवक सोसाइटी में पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने फोन कर कुछ अन्य गाड़ियों को भी अंदर बुला लिया और उन्हें नो-पार्किंग जोन में जबरन खड़ा कर दिया। इसके बाद कुछ युवक डांडिया स्थल पर पहुंच गए और वहां मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगे। इस पर सोसाइटी के निवासियों ने विरोध किया। अनाउंसमेंट कर गाड़ियों को हटाने के लिए कहा गया तो आरोपी हंगामा करने लगे। आरोप है कि थार सवार एक आरोपी ने मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड और कुछ निवासियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।