{"_id":"690cf9d1d6b4ccb1100add4a","slug":"gda-will-buy-land-for-widening-of-hum-tum-road-na-news-c-30-gbd1013-756268-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हम तुम रोड के चौड़ीकरण के लिए जमीन खरीदेगा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हम तुम रोड के चौड़ीकरण के लिए जमीन खरीदेगा जीडीए
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन से सटे हम तुम रोड के चौड़ीकरण के लिए जीडीए ने रोडमैप तैयार कर लिया है। जीडीए अगले महीने से किसानों से जमीन खरीदने जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपत्तियों पर सुनवाई शुरू कर दी गई है। 24 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण पर करीब 27 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।
करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग पिछले 10 साल से की जा रही है। कई बार सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलन और प्रदर्शन भी हो चुका है। करीब छह मीटर चौड़ी सड़क की हालत जर्जर है। कई बाद इस रोड पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। पिछले साल तत्कालीन वीसी अतुल वत्स ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अवस्थापना निधि से सड़क का निर्माण कराने का फैसला किया। सड़क चौड़ीकरण के लिए किसानों से वार्ता शुरू हुई। जीडीए के मुख्य अभियंता आलोक रंजन का कहना है कि जमीन आपसी सहमति से खरीदी जाएगी। प्रभावित किसानों से एक दौर की वार्ता हो चुकी है। ज्यादातर किसानों ने सड़क चौड़ीकरण के लिए अपनी जमीन देने की सहमति दे दी है। दिसंबर से जमीन की रजिस्ट्री का काम शुरू हो जाएगा। -31 मार्च से पहले बन जाएगी सड़क-
जीडीए का कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद दो से तीन महीने में सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही दोनों किनारों पर जल निकासी के लिए नाले बनाए जाएंगे। इसके साथ ही डिवाइडर भी बनेगा।
विज्ञापन
-हजारों लोगों की राह होगी आसान-
इस रोड किनारे करीब 10 बहुमंजिला सोसायटियां बनी हैं, जहां हजारों लोग रहते हैं। इस सड़क के बनने से इन लोगों की राह आसान हो जाएगी। सड़क चौड़ी होने से आसपास की आवासीय योजनाओं को भी विस्तार मिलेगा और नई योजनाओं के आने का रास्ता साफ हो जाएगा।