{"_id":"6a99790fcba0883d6a026398","slug":"gd-goenka-players-won-three-medals-in-taekwondo-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104970-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताइक्वांडो में जीडी गोयनका के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताइक्वांडो में जीडी गोयनका के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
विज्ञापन
सहारनपुर में आयोजित हुई नॉर्थ जोन 1 सीबीएसई क्लस्टर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक विजेता ग्रेनो
फोटो
- राजकुमार खुराना ने रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय सीबीएसई चैंपियनशिप में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन-1 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रेनो वेस्ट स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत समेत तीन पदक हासिल किए। रजत जीतने वाले स्कूल के खिलाड़ी राजकुमार खुराना का चयन राष्ट्रीय स्तर की सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
सहारनपुर के देवबंद स्थित सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में नॉर्थ जोन-1 के विभिन्न राज्यों और जिलों के स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीते। राजकुमार ने रजत तथा दिव्यांशु और सक्षम ने कांस्य पदक जीते। स्कूल के स्पोर्ट्स शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और ताइक्वांडो कोच अनुराज ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव वर्मा ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।