फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GBU's educational agreement with the University of Vietnam

Noida News: वियतनाम की यूनिवर्सिटी के साथ जीबीयू का शैक्षिक करार

Mon, 18 Nov 2024 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
GBU's educational agreement with the University of Vietnam
वियतनाम की यूनिवर्सिटी के साथ जीबीयू का शैक्षिक करार
विज्ञापन

वियतनाम बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी के स्थायी रेक्टर प्रो थिच नहत तु का गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का दौरा



मई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) और वियतनाम की बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी के बीच सोमवार को शैक्षिक व सांस्कृतिक सहयोग के लिए करार पर हस्ताक्षर हुए। वियनामी यूनिवर्सिटी जीबीयू में तीन मीटर ऊंची बुद्ध प्रतिमा भेंट करेगी। सोमवार को वियतनाम की यूनिवर्सिटी के स्थायी रेक्टर प्रो थिच नहत तु जीबीयू पहुंचे और परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने जीबीयू, वियतनाम बौद्ध विश्वविद्यालय तथा वियतनाम बौद्ध अध्ययन संस्थान के बीच अकादमिक सहयोग पर भी चर्चा की।
बैठक में लगभग 60 वियतनामी भिक्षु और भिक्षुणियां भी उपस्थित थीं। यहां पर बौद्ध अध्ययन में बीए, एमए और पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रो थिच नहत तु ने ध्यान केंद्र का दौरा किया और वॉकिंग मेडिटेशन भी किया।
विज्ञापन


जीबीयू कुलपति को वियतनाम आने को निमंत्रण दिया

प्रो तु ने वर्ष 2025 में वियतनाम में आयोजित होने वाले यूनाइटेड नेशंस डे ऑफ वेसाक सम्मेलन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविन्द्र कुमार सिन्हा और रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी को निमंत्रण दिया। प्रो तु ने सम्मेलन के दौरान गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, बौद्ध अध्ययन स्कूल और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर एक वीडियो बनाया और इस वीडियो को उपर्युक्त सम्मेलन में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed