{"_id":"6a1473aa7e7b446f930da89a","slug":"gbu-students-will-learn-about-meteorology-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95780-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मौसम विज्ञान के बारे में जानेंगे जीबीयू के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मौसम विज्ञान के बारे में जानेंगे जीबीयू के छात्र
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) और राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के बीच अनुसंधान एवं प्रशिक्षण सहयोग को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन हुआ। इसका उद्देश्य मौसम विज्ञान, जलवायु अध्ययन व वायुमंडलीय विज्ञान के क्षेत्र में संयुक्त शोध, शैक्षणिक आदान-प्रदान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना है। एमओयू पर जीबीयू के कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह और एनसीएमआरडब्ल्यूएफ के प्रमुख डॉ. वीएस प्रसाद ने हस्ताक्षर किए।
इस सहयोग के अंतर्गत विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मौसम पूर्वानुमान, डेटा विश्लेषण, जलवायु परिवर्तन व आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण एवं शोध के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, दोनों संस्थान संयुक्त कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन भी करेंगे।