फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gave tripple talaq on not fullfilling dowry demand

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

Fri, 20 Nov 2020 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
gave tripple talaq on not fullfilling dowry demand
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

पुनहाना (संवाद)। दहेज में गाड़ी और दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। खंड के गांव बिसरू निवासी पीड़िता शबनम ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से रसीद पुत्र उमर के साथ हुई थी। शादी के समय पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया। इसके बाद दो बच्चे भी हुए। पति व परिवार के अन्य लोग अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार इसके लिए मारपीट भी हुई। यह बात उसने जब अपने पिता व भाई को बताई तो वे लोग कई बार पंच पंचायत से मामले को सुलझाने आए। लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग हमेशा कार व दो लाख नगदी की मांग करते थे। उसके पति ने भरी पंचायत में उसे तीन तलाक दे दिया। जांच अधिकारी देवकी नंदन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, तीन तलाक देने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed