{"_id":"5e14e77c8ebc3e87d700e31d","slug":"gautambudhnagar-multinational-company-manager-murderd-noida-news-noi4842223177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव चंदेल मर्डर केस----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव चंदेल मर्डर केस----
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित : गुरुग्राम, कानपुर सहित अन्य के लिए
-------------------------------
हेडिंग: निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर की लूट के लिए सिर में गोली मारकर हत्या
सबहेड : तीन घंटे पुलिस ने परिजनों को थाने में बैठाए रखा, सुबह चार बजे परिजनों ने खुद ढूंढा शव
गुरुग्राम स्थित कंपनी से घर देर रात वापस लौट रहे थे गौरव
बदमाश कार, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गुरुग्राम से घर लौट रहे निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर की नोएडा के हिंडन पुल स्टेडियम के पास सोमवार रात बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पर्थला गोलचक्कर से एक किलोमीटर आगे व गौड़ गोल चक्कर से तीन सौ मीटर पहले सर्विस रोड के किनारे शव फेंककर फरार हो गए। बदमाश उनकी नई कार, नकदी समेत दो मोबाइल और लैपटॉप लूटकर ले गए। परिजनों ने मामले में फेज तीन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और लूट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच में दो टीमों को लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से कानपुर के अशोक नगर थाना नजीराबाद निवासी गौरव चंदेल (40) ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी 5 एवेन्यू के आई-1272 में रहते थे। वह उद्योग विहार, गुरुग्राम फेज-4 स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी थ्रीएम इंडिया कंपनी में सेल्स मैनेजर थे। सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपनी नई कार सेल्टॉस से ऑफिस से घर के लिए निकले थे। नोएडा में प्रवेश करने के बाद पत्नी प्रीती ने गौरव को रात करीब 10:30 बजे फोन किया। करीब दो मिनट तक बात हुई। गौरव ने अपनी लोकेशन पर्थला चौक बताते हुए कहा कि 5 से 10 मिनट में घर पहुंच जाऊंगा। करीब आधे घंटा बीत गया, लेकिन गौरव घर नहीं पहुंचे। इसके बाद प्रीती ने दोबारा फोन किया, लेकिन फोन लगातार स्विच ऑफ जाने लगा। प्रीती ने गौरव के दोस्त को फोन किया। उसने भी किसी तरह की जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने मिलकर गौरव की तलाश शुरू की। परिजन मुख्य सड़क पर गौरव की तलाश कर रहे थे। इस दौरान गढ़ी चौखंडी चौकी की पुलिस की गाड़ी मिली। उन्होंने पुलिस को गौरव के बारे में जानकारी दी, लेकिन गौरव नहीं मिला। परिजन गढ़ी चौखंडी चौकी पहुंचे। यहां मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की गई। पहली लोकेशन पर्थला चौक से 12 किलोमीटर आगे रोजा जलालपुर के आसपास मिली। इसके बाद भी गौरव का पता नहीं चलने पर परिजन आसपास की चौकियों में भटकते रहे। रात करीब 12:22 बजे बिसरख थाने पहुंचे और गौरव के लापता होने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने तीन घंटे थाने में बैठाए रखा और वापस भेज दिया। सुबह करीब चार बजे परिजन फिर गौरव को ढूंढने निकले तो उन्हें हिंडन पुल स्टेडियम के पास गौरव का शव सर्विस रोड के किनारे पड़ा मिला। परिजन शव यथार्थ अस्पताल ले गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बिसरख पुलिस ने अपने आलाधिकारियों को रात भर घटना से अवगत नहीं कराया।
---------
एक माह पहले ही खरीदी थी कार
परिजनों ने बताया कि गौरव ने एक माह पहले ही किया सेल्टॉस कार खरीदी थी। इसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी डाला था। उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। घर में मां, पत्नी और 10 साल का बेटा ही बचे हैं। बेटा गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
---------
गौरव चंदेल हत्याकांड में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। प्राथमिक जांच में लूट के इरादे से हत्या प्रतीत हो रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्धनगर
-----------
गौरव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। उसके सिर में पीछे से गोली मारी गई है। गोली उसके सिर में फंस गई थी। वारदात के दौरान उससे हाथापाई हुई या नहीं इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
- डॉ. अनुराग भार्गव, सीएमओ