{"_id":"5e14e7828ebc3e88217d388e","slug":"gautambudhnagar-multinational-company-manager-murderd-noida-news-noi484222110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव चंदेल हत्याकांड -- सूचना मिलते ही कार्रवाई में जुट गई थी पुलिस : कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव चंदेल हत्याकांड -- सूचना मिलते ही कार्रवाई में जुट गई थी पुलिस : कोतवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर, गुरुग्राम सहित अन्य के लिए
गौरव चंदेल हत्याकांड
---------------------
सूचना मिलते ही कार्रवाई में जुट गई थी पुलिस : कोतवाल
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने पूरे घटनाक्रम पर एसएसपी को स्पष्टीकरण दिया है। उनका कहना है कि मंगलवार रात 12:50 बजे प्रीति ने सूचना दी थी कि पति गौरव से कंपनी से लौटने के दौरान मोबाइल पर बात हुई थी। उस दौरान गौरव किसी से बात कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि कोई उनके कागज चेक कर रहा है। इसके पांच मिनट बाद उन्होंने दो बार कॉल की, लेकिन गौरव रिसीव नहीं की। ऐसा कभी नहीं हुआ कि गौरव ने उनकी दो बार कॉल रिसीव नहीं की हो। सूचना मिलते ही सभी थाना पुलिस को गाड़ी नंबर देकर चेकिंग के लिए कहा गया। इसके बाद चेरी काउंटी पुलिस चौकी से एक उपनिरीक्षक लेकर परिजन फेज-3 थाने पहुंचे। सबसे पहले गौरव की मोबाइल लोकेशन सादुल्लापुर मिली। इसके बाद पुलिस परिजनों को लेकर वहां तलाश करने पहुंची। इसके बाद जलालपुर की लोकेशन मिली, तीसरी बार लोकेशन फेज-3 थाना क्षेत्र में हिंडन के पास मिली। बिसरख क्षेत्र में तलाश करने के बाद परिजनों को वहां से भेज दिया गया। रात को ही गौरव की गुमशुदगी के संबंध में उसकी और कार के फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिए गए थे। सुबह 4:58 मिनट पर यथार्थ अस्पताल में गौरव का शव होने सूचना मिली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
------
बदमाश आशु तो नहीं हो गया सक्रिय
गौरव की अगर लूट के बाद हत्या की गई है तो इस बात की आशंका जताई जा रही है कि लोनी गाजियाबाद का बदमाश प्रवीण उर्फ आशु एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। आरोपी ने लगभग ढाई माह पहले बिसरख कोतवाली क्षेत्र से एक निवासी की कार लूटकर धौलाना हापुड़ में भाजपा नेता की हत्या की थी। इसके बाद बिसरख क्षेत्र में पुलिस की घेराबंदी करने के बाद आशु पुलिस टीम पर गोली चलाकर फरार हो गया था। उस दौरान कार में एक महिला भी मौजूद थी। इसके बाद लिफ्ट देकर हुई लूट की वारदात के बाद एक पीड़ित ने भी आशु का फोटो देखकर उसकी पहचान की थी।