फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautambudhnagar, gaurav chandel murder case

गौरव मर्डर केस- पुलिस पर हो कार्यवाही---

Thu, 09 Jan 2020 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar, gaurav chandel murder case
गुरुग्राम, कानपुर सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

--------------------
गौरव चंदेल हत्याकांड
-----------------
हेडिंग: परिवार को सता रही चिंता पालन पोषण कौन करेगा
सबहेड : जिलाधिकारी से मिले परिजन, पुलिस पर कार्रवाई व आर्थिक मदद करने की मांग
जेवर विधायक भी पहुंचे पीड़ितों से मिलने, 24 घंटे में कार्रवाई का दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी के 5 एवेन्यू निवासी गौरव चंदेल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। वहीं, परिवार के लोगों का बुरा हाल है। परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी प्रीति व बेेटा ही बचे हैं। परिजनों को चिंता सता रही है कि उनका पालन पोषण कौन करेगा। ऐसे में बुधवार को गौड़ सिटी के लोग सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने इंसाफ व परिवार की आर्थिक मदद के लिए आवाज उठाई। जिलाधिकारी ने बदमाशों को जल्द ही पकड़ने की बात कही और आश्वस्त किया है कि उनसे जितना हो पाएगा, वह अपना पूरा सहयोग परिवार को देंगे।
इधर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह दोपहर करीब 12:30 बजे गौड़ सिटी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर बातचीत की। परिजनों ने उन्हें पुलिस की लापरवाही के बारे में बताया। इस पर विधायक ने 24 घंटे के अंदर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं बख्शे नहीं जाएंगे। परिवार की आर्थिक मदद के लिए भी उन्होंने सरकार, शासन व प्रशासन से बात करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रेटर नोएडा के क्षेत्राधिकारी-3 राजीव प्रताप सिंह भी घर पहुंचे। उन्होंने गौरव की पत्नी प्रीति और परिवार के अन्य सदस्यों से बात करने के बाद कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। इससे नोएडा व ग्रेटर-नोएडा निवासियों में रोष है। गौरव की हत्या करके अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस उन्हें माकूल जवाब देगी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी परिवार को आश्वासन दिया है कि 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए टीमें लगाई गई हैं जो इसकी तहकीकात में लगी हुई हैं। पुलिस की एक स्पेशल टीम मुंबई से काम कर रही है। जो गौरव के मोबाइल व लैपटॉप के आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गौड़ सिटी व आसपास की सोसायटियों के लोग डरे
घटना ने आसपास की सोसायटी में रह रहे लोगों को डरा कर रख दिया है। लोगों का कहना है कि पुलिस के गश्त न करने से हमारा ये हाल है। अगर पुलिस सतर्क होती तो इतनी बड़ी घटना न होती। पुलिस की लापरवाही से गौरव की हत्या हो गई। अगर समय पर पुलिस जाग जाती तो गौरव जिंदा होता। आरोप है कि जब परिजन व गौड़ सिटी में रह रहे लोग बिसरख थाने व आसपास की चौकी पर पहुंचे तो वहां दरोगा व सिपाही सोते हुए नजर आए। कई बार जगाने के बाद उनकी आंख खुली। पुलिसकर्मियों का कहना था कि अब रात हो गई है कल सुबह 10 बजे आना। पुलिस की यही बात पीड़ित परिवार को सता रही है। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
------------
लोग बोले
आज के समय में ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में लाखों लोग रह रहे हैं। जो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। यहां न तो सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही रात के समय स्ट्रीट लाइट जलती हैं। आलम ये है कि अगर आपने गाड़ी रोकी तो बदमाश आपको नहीं छोड़ेंगे।
- प्रदीप कंबोज निवासी गौड़ सिटी, ग्रेनो वेस्ट
------------
पर्थला चौक से गौड़ गोलचक्कर के बीच पुलिस की बेरिकेडिंग होनी चाहिए तभी बदमाश ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में डरेंगे। इतनी बड़े क्षेत्रफल में पुलिस नजर ही नहीं आती है। पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं।
- अमित यूनियाल निवासी गौड़ सिटी, ग्रेनो वेस्ट
------------
हमें क्या पता कौन सा थाना किस क्षेत्र में आता है। गौरव के लापता होने की शिकायत पर जब हम लोग पुलिस के पास पहुंचे तो उन्होंने हमें इस थाने के चक्कर कटवा दिए। ऐसे स्टॉफ को बदलना जरूरी है।

- संजय किशोर लाल निवासी गौड़ सिटी, ग्रेनो वेस्ट
-------------
हमें लगता है कि यहां घर लेकर हमने अपनी जान को जोखिम में डाल दिया है। अब कोई भी घर से निकलता है तो हर पांच मिनट पर उसे फोन करके लोकेशन लेनी पड़ती है। सोसायटी के लोग बहुत ही ज्यादा डर गए हैं।
- मुकेश शर्मा निवासी गौड़ सिटी, ग्रेनो वेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed