{"_id":"5e37283e8ebc3e4afd2fd127","slug":"gautambudhnagar-fire-on-factory-owner-death-noida-news-noi4896078159","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में आग लगने से फैक्टरी मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में आग लगने से फैक्टरी मालिक की मौत
Mon, 03 Feb 2020 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
नोएडा फैक्टरी में आग लगने से मालिक की मौत
- फोटो : लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-7 स्थित जूते की डाई की मशीन बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार रात अचानक आग लग गई। हादसे में फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक फैक्ट्री का अंदरूनी हिस्सा जल चुका था। अग्निशमन विभाग ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रात को सेक्टर-7 के ई ब्लॉक स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर चार दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन
टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया तो गेट के पास एक शख्स का जला हुआ शव मिला। उसकी पहचान फैक्ट्री मालिक सुनील भदौरिया के रूप में हुई। वह मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले थे और जनता फ्लैट इंदिरापुरम में रह रहे थे। मौके पर मिले फैक्ट्री कर्मचारी मनीष ने बताया कि रविवार को फैक्ट्री बंद थी और कोई कर्मचारी काम पर नहीं था। फैक्ट्री के अंदर मालिक ही थे।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और लॉक तोड़कर अंदर घुसा तो सुनील जली हुई हालत में बेसुध पड़े हुए थे। उसने उन्हें बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद आग की लपटें बढ़ती गई। पुलिस और दमकल विभाग को आगजनी की सूचना दी गई।
इधर, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया इससे पहले सेक्टर की बिजली काट दी गई। सुनील लगभग 100 मीटर के एक प्लॉट में कई सालों से फैक्टरी चला रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी है।
अग्निशमन विभाग से फैक्टरी की एनओसी सहित अन्य पहलुओं के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है। एसीपी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री के अंदर अकेले फैक्ट्री मालिक थे। इसी दौरान आग लग गई जिससे उनकी मौत हो गई।
फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि सुनील कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। फैक्ट्री के अंदर शराब की बोतल भी बरामद हुई है। साथ ही, एक जला हुआ नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है।