फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautambudhnagar, ccsu main exam started 15 february

सभी केंद्र ध्यानार्थ

Thu, 09 Jan 2020 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar, ccsu main exam started 15 february
सभी केंद्र ध्यानार्थ
विज्ञापन

15 फरवरी से होंगी सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं
कैंपस में हुई परीक्षा समिति की बैठक में लगी मुहर
इंटरनल परीक्षाओं के लिए परीक्षक विवि ही करेगा तय
वरिष्ठता सूची के आधार पर इंटरनल परीक्षा में भेजे जाएंगे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों की बीए, बीएससी और बीकॉम की रेग्युलर एवं बीए, बीकॉम-एमए-एमकॉम की परीक्षाएं इस बार 15 फरवरी से होंगी। बुधवार को कैंपस में हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा इंटरनल परीक्षाओं के लिए भेजे जाने वाले परीक्षक इस बार विवि प्रशासन ही तय करेगा। ये परीक्षक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची के आधार पर भेजे जाएंगे।
परीक्षा समिति की बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में कैंपस के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजकीय, शासन द्वारा अनुदानित महाविद्यालय व स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में इंटरनल परीक्षा के लिए वरिष्ठता के क्रम में अनुमोदित शिक्षक विवि द्वारा भेजे जाएंगे, जबकि एक्स्टर्नल एक्जाम में बोर्ड ऑफ स्ट्डीज द्वारा नामित शिक्षकों को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। कॉलेजों में तीन वर्षीय यूजी कोर्सों की परीक्षाएं एवं प्राइवेट कोर्सों की परीक्षाएं 15 फरवरी से कराए जाने का निर्णय लिया गया, ताकि समय से रिजल्ट जारी करते हुए सत्र शुरू कराया जा सके। इसके अलावा चौधरी छोटूराम कॉलेज मुजफ्फरनगर में एमएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर कोड संख्या जे-1061 का पेपर पाठ्यक्रम से बाहर आने पर विवि द्वारा गठित की गई समिति की जांच के आधार पर प्रथम भाग में बेस्ट चार फार्मूले के आधार पर एवं द्वितीय भाग में बेस्ट 2 फार्मूले के आधार जबकि तृतीय भाग में बेस्ट 2 फार्मूले के आधार पर अंक प्रदान करने का निर्णय लिया गया। आरएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन बागपत व अंबा बालिका डिग्री कॉलेज ग्वालीखेड़ा बागपत द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं किए गए थे। जिसके कारण परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी हो रही थी। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अपलोड कर परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया, जबकि प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड करने में देरी करने पर एक जांच समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार, उप कुलसचिव अरुण कुमार यादव, प्रो. जितेंद्र ढाका, प्रो. योगेंद्र सिंह, प्रो. सुदीप कुमार बेदार, डॉ. सीमा जैन, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रेखा तिवारी, डॉ. चमन लाल और मितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेग्युलर और प्राइवेट के 29 हजार परीक्षा फार्म भरे
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बुधवार शाम तक यूजी, पीजी में रेग्युलर एवं प्राइवेट के 29 हजार परीक्षा फार्म भर गए हैं। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में चार जनवरी से बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए-एमकॉम के रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन वेबसाइट पर भरे जा रहे हैं। 27 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ फीस जमा की जा सकती है। 29 जनवरी कॉलेजों में फॉर्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि है। कॉलेजों द्वारा कैंपस में परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। प्राइवेट में छात्र-छात्राओं को तीन कॉलेजों का विकल्प भरना है। बुधवार शाम तक परीक्षा फार्म की बात करें तो यूजी रेग्युलर में 10596 परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। यूजी प्राइवेट में 12875 परीक्षा फार्म भरे गए हैं। प्राइवेट में पीजी की बात करें तो 5067 परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। विवि प्रशासन प्राइवेट परीक्षा फार्म का प्रिंट आउट जमा करने को लेकर दो दिन में दिशा निर्देश जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed