फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautambudhnagar bjp minoritymeeting

अल्प्सख्ंायों के साथ भाजपा की बैठक

Mon, 23 Dec 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar bjp minoritymeeting
देश के 135 करोड़ लोगों पर सीएए का नहीं पड़ेगा असर - महेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। देश में 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए थे। उस दिन भी किसी से धर्म के बारे में जानकारी नहीं ली गई थी। नागरिकता संशोेधन कानून (सीएए) देश के 135 करोड़ लोगों को अधिकार देगा। देश के किसी भी नागरिक का अधिकार छीनने के लिए सीएए नहीं बनाया गया है। यह बात रविवार को सेक्टर-52 में अल्पसंख्यकों के साथ हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज तक देश के किसी भी नागरिक के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए बहुत बड़ा पैकेज दिया है। अगर भेदभाव करना होता तो सभी योजनाओं में उनको बराबरी का हिस्सा नहीं दिया जाता। भाजपा के पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष डीके व महामंत्री पश्चिमी यूपी सुमित बेनीवाल ने कहा कि समाज में कुछ लोग धर्म के नाम पर भ्रमित कर रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो लोगों की भावुकता से खेल रहे हैं। भाजयमुो के प्रदेशमंत्री सतेंद्र नागर ने कहा कि 7 देशों के अल्पसंख्यकों की हालत सुधारने के लिए यह कानून बनाया गया है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सरफराज अली, अहसान खान, डॉ. जीतन अंसारी, युनुस अल्वी, सलीम सिददकी, संजय बाली, विनोद शर्मा, मोहम्मद जमशेद और नदीम अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed