फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar is Triveni of UP: Arvind Kumar Sharma

यूपी का त्रिवेणी है गौतमबुद्ध नगर : अरविंद कुमार शर्मा

Sun, 12 Sep 2021 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar is Triveni of UP: Arvind Kumar Sharma
सेक्टर-51 स्थित डायमंड बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में संबोध‌ित करते अरविंद कुमार शर्मा।
नोएडा। नोएडा एक औद्योगिक टाउनशिप है। इसने कई गुना प्रगति की है। यहां बडे़-बडे़ उद्योग हैं। एजुकेशन हब के रूप में भी यह अपनी पहचान बना चुका है। हाईराइज टाउनशिप के शहर में आशियाना बनाने के लिए सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के ही लोग नहीं, बल्कि देश से लोग यहां रहने लगे हैं। कुल मिलाकर यह कहना ठीक होगा कि गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का ‘त्रिवेणी’ है। यह बात रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा ने कही। वह सेक्टर-51 स्थित डायमंड बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन एक्सपोर्ट्स, फोनरवा, आरडब्ल्यूए और एओए के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि वह पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में प्रवास पर हैं। अपने राजनीतिक काल में तीसरी बार वह नोएडा आए हैं। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में हवाई अड्डों से लेकर औद्योगिक गलियारों, रैपिड रेल और कई मेगा परियोजनाओं को परवान चढ़ाया गया है। नोएडा पहले से ही एक स्मार्ट प्लग-एन-प्ले शहर है। मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बुनियादी ढांचे के निर्माण में तेजी लाने और जल्द परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की जो भी समस्याएं हैं, वह उनकी निजी समस्याएं हैं। इनके निदान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जापान, जर्मनी और चीन जैसे औद्योगिक क्षेत्र वाले देशों की यात्रा कर चुके हैं। नोएडा को भी इनकी तर्ज पर विकसित किया जा सकता है। यह काम सभी को मिलकर करना होगा। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एमपी सिंह समेत विभिन्न आरडब्ल्यूए, नोफा, फोनरवा आदि के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व की सरकारों ने किया नोएडा को चूसने का काम
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने हमेशा नोएडा को चूसने का काम किया है। यहां सस्ती दर पर बिल्डरों को जमीन दी गई और इसकी एवज में बिल्डरों से मोटी रकम ली गई। ऐसे में न तो योजना परवान चढ़ी और न ही लोगों को आशियाना मिल पाया। उन्होंने मंच से ही नाम लिए बगैर एक आईपीएस का हवाला देते हुए कहा कि बिल्डरों ने अधिकारियों तक की रकम तक हड़प ली। आईपीएस ने खुद उनसे शिकायत की थी। अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में फिर से नोएडा का विकास शुरू हुआ है।
भारत दुनिया में सबसे ज्यादा इंजीनियर पैदा करने वाला देश
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा इंजीनियर पैदा करने वाला देश है। यहां के युवाओं की कार्य दक्षता और क्षमता का पूरा विश्व कायल है। मोदी काल में देशभर में नए उद्योग लगने शुरू हुए हैं। जबकि, पूर्व की सरकारों के दौरान विदेशी कंपनियां यहां आना ही नहीं चाहती थीं। उन्होंने बताया कि जापान की सुजुकी कंपनी के मालिक तो इस कदर प्रभावित हैं कि वह प्रधानमंत्री को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं।

दादरी से हूं मतदाता
प्रधानमंत्री के खास 1987 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस और वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने मंच से यह कहकर सभी को चौंका दिया कि उनका न केवल ग्रेटर नोएडा में मकान है, बल्कि वह दादरी विधानसभा के मतदाता भी हैं। मंच से उनके इस कथन पर अब नए कयास लगने शुरू हो गए हैं। कुछ लोेगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई थी कि अब रिटायर्ड आईएएस दादरी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed