फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar emerges as champion in the Sub-Junior State Swimming Championship.

Noida News: सब जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर बना चैंपियन

Sat, 25 Jul 2026 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar emerges as champion in the Sub-Junior State Swimming Championship.
- तैराकों ने जीते कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। उत्तर प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 40वीं सब जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 400 तैराकों ने हिस्सा लिया। फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई और इंडिविजुअल मेडले स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
ग्रुप-2 में वरुण ओरुगांटी ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 800 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक हासिल किए। बालिका वर्ग में शार्वी वर्मा ने 800 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। सान्वी बहरी ने 800 और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत तथा 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। ग्रुप-3 में अयान विष्णोई ने 50, 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक लगाई। उन्होंने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत पदक भी हासिल किया। सात्विक देबदास ने बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक जीते। वहीं मायरा गुप्ता, काशवी चोपड़ा और आध्या दिसवार ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। ग्रुप-4 में आरोही रॉय, आध्या पांडे, अदित्री राय, लविश्का खरबंदा और अन्वी लाटियान ने भी प्रदर्शन कर पदक जीते।
विज्ञापन

कोट-
प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 42वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 9 अगस्त तक जयपुर में आयोजित होगी। -सुरेश देशवाल, सचिव, जिला तैराकी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed