{"_id":"68b2a2b7ef80cdac83091957","slug":"gautam-buddha-nagar-dm-dm-medha-roopam-restarted-her-social-media-accounts-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 12 दिन बाद फिर सोशल मीडिया पर वापस लौटीं डीएम, मेधा रूपम ने शुरू किया अपना एक्स-फेसबुक अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 12 दिन बाद फिर सोशल मीडिया पर वापस लौटीं डीएम, मेधा रूपम ने शुरू किया अपना एक्स-फेसबुक अकाउंट
Sat, 30 Aug 2025 12:35 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:35 PM IST
सार
चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इसी ट्रोलिंग का शिकार गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम भी हो हुईं। जिससे परेशान होकर उन्होंने एक्स और फेसबुक अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया था।
विज्ञापन
डीएम मेधा रूपम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम 12 दिन बाद फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद विपक्ष के नेताओं और उनका समर्थन करने वाले लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके परिवारवालों को ट्रोल करने शुरू कर दिया था। ट्रोलिंग से परेशान होकर डीएम ने एक्स और फेसबुक अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया था। जो काफी चर्चा का विषय रहा था। अब 12 दिन बाद एक्स पर पोस्ट किया है। जबकि 11 दिन बाद फेसबुक पर फोटो पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में विपक्ष ने भारत सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ वोट चोरी का आंदोलन चलाया हुआ है। जिस कारण आयोग के सीईसी के परिवार और रिश्तेदारों को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। उनकी बेटी और गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। हर पोस्ट में उनके अकाउंट को टैग किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों के फोटो भी पोस्ट किए जा रहे है।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर डीएम ने अपने सोशल मीडिया के अपने सभी अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अब 12 दिन बाद वो फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई है। एक्स पर उनकी पिछली पोस्ट 18 अगस्त की थी। अब 30 अगस्त को डीएम ने सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर फोटो व जानकारी पोस्ट की है। साथ ही फेसबुक पर शुक्रवार शाम फोटो पोस्ट की है।
विज्ञापन