{"_id":"6b0576e847df6c92a8002c92","slug":"gauri-shiksha-foundation-initiative-on-kartik-purnima-free-bus-travel-to-garhmukteshwar-for-200-devotees-in-no-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: कार्तिक पूर्णिमा पर गौरी शिक्षा फाउंडेशन की पहल, 200 श्रद्धालुओं को गढ़मुक्तेश्वर की निःशुल्क बस यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: कार्तिक पूर्णिमा पर गौरी शिक्षा फाउंडेशन की पहल, 200 श्रद्धालुओं को गढ़मुक्तेश्वर की निःशुल्क बस यात्रा
Tue, 24 Nov 2026 05:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:07 PM IST
सार
नोएडा में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने संवेदनशील पहल करते हुए नोएडा से गढ़मुक्तेश्वर के लिए निःशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया। समाजसेवी एवं शिक्षाविद् मुकेश शर्मा के सौजन्य से मंगलवार को सुबह 4 विशेष बसें लगभग 200 श्रद्धालुओं को लेकर गढ़मुक्तेश्वर रवाना हुईं।
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर की निःशुल्क बस यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने संवेदनशील पहल करते हुए नोएडा से गढ़मुक्तेश्वर के लिए निःशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया। समाजसेवी एवं शिक्षाविद् मुकेश शर्मा के सौजन्य से मंगलवार को सुबह 4 विशेष बसें लगभग 200 श्रद्धालुओं को लेकर गढ़मुक्तेश्वर रवाना हुईं।
विज्ञापन
यात्रा में मामूरा, गढ़ी चौखंडी, गेझा, हाजीपुर, मोरना और असगरपुर सहित आसपास के गांवों के बुजुर्ग, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां गंगा के पावन स्नान की कामना तो हर मन में होती है, लेकिन संसाधनों की कमी से कई बार यात्रा संभव नहीं हो पाती। फाउंडेशन की इस पहल से उन्हें सुलभ यात्रा का अवसर मिला। मुकेश शर्मा ने कहा कि समाज के हर वर्ग को अपनी आस्था और परंपरा से जुड़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। कई बार केवल आवागमन की व्यवस्था न होने से बुजुर्ग धार्मिक स्थलों तक नहीं पहुंच पाते, इसी सोच के साथ यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जब समाज एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ता है, तभी सेवा सार्थक होती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग दो महीनों से प्रत्येक शुक्रवार को नोएडा से श्री खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए भी मुकेश शर्मा की प्रेरणा से निःशुल्क बस सेवा संचालित की जा रही है, जिसका लाभ सैकड़ों श्रद्धालु ले चुके हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़मुक्तेश्वर के लिए यह विशेष यात्रा उसी सेवा भाव का विस्तार है।
विज्ञापन
