फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Garment factory fire, four scorched, one dead

Noida News: गारमेंट फैक्टरी में लगी आग, चार झुलसे, एक की मौत

Thu, 13 Jul 2023 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Garment factory fire, four scorched, one dead
फोटो :
विज्ञापन

गारमेंट फैक्टरी में लगी आग, चार झुलसे, एक की मौत

- सेक्टर-63 स्थित फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से बुधवार देर रात लगी आग

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक्सपोर्ट गारमेंट फैक्ट्री में बुधवार देर रात आग लग गई। हादसे में कंपनी के चार कर्मचारी दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान, गढ़ी चौखंडी निवासी मुकेश कुमार, विजयनगर निवासी शंभू पासवान और बिहार निवासी संजय झुलस गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां संजय ने दम तोड़ दिया। दमकल की दो गाड़ियों और फैक्ट्री में लगे अग्निशमन उपकरण की मदद से करीब आधे घंटे में आग को बुझा लिया गया। प्रथम दृष्टया शॉट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
सेक्टर-63 के एफ-364 स्थित वोस्ट्रो डिजाइन एंड फैशन प्राइवेट लिमिटेड एक्सपोर्ट कंपनी की चार मंजिला इमारत के भूतल पर बुधवार रात अचानक आग लग गई। भूतल पर रखे कपड़े, केमिकल और गत्ते के कारण आग तेजी से फैलने लगी। हादसे के वक्त करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। जिनमें से कई ने पहले माले से बगल की फैक्टरी में छलांग लगा दी। फैक्टरी में मौजूद चार कर्मचारी व गार्ड झुलस गए। प्रबंधन के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना देकर फायर उपकरणों से आग बुझाने का काम शुरू किया। हादसे में झुलसे चारों कर्मचारियों एसजेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर होने के कारण संजय को फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घरवालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में आग बुझाने के उपकरण पर्याप्त थे। दमकल की दो गाड़ियों के साथ फैक्ट्री के उपकरण की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस मामले में कर्मचारी के परिजनों की तरफ से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के वक्त 30 कर्मचारी कर रहे थे काम

बुधवार रात आग लगते ही फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। हादसे के वक्त 30 कर्मचारी फैक्टरी में काम कर रहे थे। आग और धुआं देखते ही जान बचाने के लिए इनमें से कई ने पहले माले से बगल वाली फैक्टरी में छलांग लगा दीं। जिनमें कुछ घायल हो गए। आग की चपेट में परिसर में खड़ी दो बाइकें भी आ गईं। आग लगने के बाद एक बाइक में धमाका हो गया। जिससे आग तेजी से फैलने लगी।




ऊपर और आसपास की फैक्टरी में आग फैलने से रोका

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना के तुरंत बाद ही दो दमकल पहुंच गई थी। वहां कर्मचारी पहले से ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्क्त कर आग को आसपास स्थित फैक्टरियों और ऊपरी माले तक फैलने से रोक दिया। हादसे में कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed