फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Garland of notes snatched from groom's neck, minor caught

Noida News: दूल्हे के गले से झपटी नोटों की माला, नाबालिग पकड़ा

Fri, 27 Jan 2023 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Garland of notes snatched from groom's neck, minor caught
79 पांच सौ के नोट बरामद, कुछ नोट बदमाश छीनकर ले गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मायापुरी इलाके में नाबालिग ने दूल्हे के गले से पांच सौ रुपये के नोटों की माला झपट ली। हालांकि, पुलिस ने झपटमार को पकड़कर 79 नोट बरामद कर लिए। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब वह नोट गिन रहा था, तभी कुछ बदमाश आए और उससे कुछ नोट छीनकर फरार हो गए। पुलिस अब अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मायापुरी थाना इलाके में 24 जनवरी को एक बैंक्वेट हाल में तुगलकाबाद निवासी रिजवान की शादी थी। श्रीराम धर्मकांटा के पास 14 साल के नाबालिग ने बरात में दूल्हे के गले से पांच सौ रुपये के नोटों की माला झपट ली। बरात में शामिल लोग नाबालिग के पीछे दौड़े, लेकिन वह फरार गया। सूचना पाकर मायापुरी थाना पुलिस ने रिजवान के भाई इमरान की शिकायत पर झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविकांत के नेतृत्व में एक टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी नजर आ गया। नाबालिग तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पता लगाने की कोशिश की कि उस रात वहां बरात से कौन-कौन पैसे ले रहा था। उन लड़कों का पता लगाने पर आरोपी नाबालिग के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर 79 नोट बरामद कर लिए। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि झपटमारी करने के बाद वह नोट गिन रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाश उसके पास पहुंचे और पैसे झपटने लगे। विरोध करने के बावजूद बदमाश उससे कुछ नोट छीनकर फरार हो गए, जो नोट बचे उन्हें लेकर वह घर चला गया। कुछ रुपये उसने खर्च कर दिए। माला में कुल 329 नोट थे। झपटमारी के दाैरान दूल्हे के गले में माला के 71 नोट रह गए थे। शेष 158 नोट में से पुलिस ने 79 नोट नाबालिग से बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed