फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Garbage will be collected from every house, the city will become clean

Noida News: उठेगा हर घर से कचरा, शहर बनेगा स्वच्छ

Sun, 26 Oct 2025 12:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be collected from every house, the city will become clean
बाराबंकी। शहर को साफ-सुथरा बनाने के साथ ही कचरे के उचित निस्तारण की दिशा में नगर पालिका परिषद ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अगले माह 15 नवंबर तक शतप्रतिशत घरों से गीला व सूखा कचरा उठाने की तैयारी है। इसके लिए साल भर से बंद पड़े कचरा निस्तारण प्लांट का ट्रायल भी हो चुका है। कचरा उठाने के लिए प्रत्येक चार सौ घरों पर एक ई रिक्शा तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए नगर पालिका द्वारा 85 ई रिक्शा की खरीद होना बाकी है, जबकि 49 ई रिक्शा आ चुके हैं। 16 पुराने ई रिक्शा की मरम्मत भी कराई गई है। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि ई रिक्शा का काम सिर्फ घरों का कचरा एकत्र करना होगा। सड़कों व नालियों का कचरा इनसे नहीं ढोया जाएगा। सड़कों व नालियों का कचरा उठाने के लिए प्रत्येक वार्ड के हिसाब से अलग से मैजिक वाहन लगाए जाएंगे। इनमें से 15 मैजिक वाहन लगाए जा चुके हैं। 10 मैजिक वाहन और खरीदे जाने हैं।
विज्ञापन

प्रति दिन निकल रहा 80 टन कचरा
शहर के 29 वार्डों व सड़कों से प्रतिदिन करीब 80 टन कचरा निकल रहा है। यह कचरा नगर पालिका के वाहनों के जरिए शहर के ही ककरिया नामक स्थान पर स्थित कचरा निस्तारण प्लांट परिसर में एकत्र किया जा रहा है। कचरा निस्तारण प्लांट के संचालन टेंडर एक संस्था ने लिया है। 316 रुपये प्रति टन की दर से नगर पालिका कचरा प्रबंधन के लिए संस्था को देगी। संस्था कचरे से खाद बनाने के साथ ही प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिलिंग करने वाली कंपनियों तक भी पहुंचाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

निस्तारण प्लांट की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से
ईओ के अनुसार कचरा निस्तारण प्लांट का ट्रायल शुक्रवार को हो चुका है। सभी मशीनें काम कर रही हैं। कंप्यूटर सिस्टम व कचरे को तौलने के लिए कांटा भी संचालित हो गया है। इसके साथ ही निगरानी के लिए परिसर में प्रमुख स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे व हाईमास्ट लाइटें भी लगवाई जाएंगी।


डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर शहर की सफाई व कचरा निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने की रणनीति तैयार की गई है। इस कार्ययोजना के अमल में आने से शहर बेहतर व साफ-सुथरा दिखेगा। इसमें नागरिकों की सहभागिता भी बहुत जरूरी है।
-शीला सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed