{"_id":"6ab7ca4265092aabea09c613","slug":"garbage-pile-in-front-of-the-school-gate-poor-sanitation-noida-news-c-491-1-rgh1002-10898-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल गेट के सामने कूड़े का ढेर, बदहाल सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल गेट के सामने कूड़े का ढेर, बदहाल सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। एयरपोर्ट के पहले चरण में विस्थापित सात गांवों के लोगों के लिए बसाई गई आरएंडआर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल है। कॉलोनी स्थित संविलियन सरकारी विद्यालय के गेट के सामने कूड़े का ढेर लगा है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण करीब 550 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
विद्यालय में कंप्यूटर, आईसीटी और स्मार्ट लैब के साथ खेल व अन्य गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्कूल के निर्माण पर करीब 68 लाख रुपये खर्च हुए हैं। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में कूड़ा डालने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। गेट के सामने रखे कूड़ेदान भी अक्सर उलटे पड़े रहते हैं और गलियों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती। स्कूल स्टाफ और कॉलोनी के लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।